खड़गे और राहुल ने की हेमंत सोरेन से झारखंड चुनाव पर चर्चा
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु्न खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चुनावी रणनीति एवं तैयारियों को लेकर चर्चा की ।
सूत्रों का कहना है कि खड़गे के आवास ‘10 राजा जी’ मार्ग पर हुई इस मुलाकात में चुनावी रणनीति से जुड़ी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की सोरेन के साथ यह मुलाकात हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के एक दिन बाद हुई है। हरियाणा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है और जम्मू-कश्मीर में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
महाराष्ट्र और झारखंड में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की