कटरीना की बहन इसाबेल का धमाकेदार डेब्यू, जानिए कौन है उनके हीरो
बॉलीवुड में फिल्मी घराने से एक और एक्ट्रेस पदार्पण करने जा रही है। अभिनेत्री कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ की फाइनली बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। इसाबेल और अभिनेता पुलकित सम्राट की फिल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का टीजर आज जारी हो गया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जो मई में रिलीज होने वाली है।
प्रेम कहानी में है ये बड़ा पेंच
टीजर से पता चलता है कि पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग धर्मों और अलग-अलग देशों से आने वाले किरदारों की कहानी है। जिसमें पुलकित सम्राट के किरदार का नाम अमन है जो भारत का है और इसाबेल के किरदार का नाम नूर है, जो संभवत: पाकिस्तान से आती है। टीजर से साफ है कि फिल्म की कहानी इसी मुद्दे पर आगे बढ़ेगी कि दो अलग-अलग धर्मों से आने के बावजूद इनकी प्रेम कहानी कैसे मुकम्मल होगी। जारी हुए टीजर में कोई डायलॉग नहीं है। सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ दोनों कलाकारों का रोमांस नजर आ रहा है। फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
पुलकित सम्राट ने साझा किया टीजर
फिल्म के टीजर को पुलकित सम्राट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। इस टीजर को साझा करते हुए पुलकित ने कैप्शन में लिखा है, “दो आत्माएं, दो देश, एक प्रेम कहानी। सुस्वागतम खुशामदीद का टीजर हुआ जारी।” इस फिल्म का निर्देशन धीरज कुमार ने किया है।
कटरीना कैफ की बहन इसाबेल करेंगी डेब्यू
‘सुस्वागतम खुशामदीद’ से कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हालांकि, उनके डेब्यू की चर्चाएं काफी लंबे वक्त से चल रही थीं। अब फाइनली उनकी पहली फिल्म रिलीज हो रही है। बता दें कि ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी एक टीजर जारी हुआ था। लेकिन उसके बाद ऐसा लगा था कि जैसे फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, अब फिल्म का फिर से नया टीजर जारी हुआ है। जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की