बेबी बंप वीडियो वायरल को लेकर चर्चा में कटरीना कैफ
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। कपल ने बताया था कि वह सितम्बर में अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस कपल के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल के जल्द पेरेंट्स बनने की भी खबर चर्चा में है।
ये खबर तब आग की तरह फैली जब सोशल मीडिया पर कैट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विदेश की सड़कों पर पति के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद से लोगों ने एक्ट्रेस को प्रेग्नेंसी लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक कैट और विक्की का कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन कटरीना फैक के करीबी ने इस खबर को गलत बताया है।
लंदन में है विक्की और कटरीना कैफ
मंगलवार इंटरनेट पर अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल के लंदन की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए एक नए वीडियो सामने आया। वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बारे में टिप्पणियों की बाढ़ आ गई।
कहा कहा जा रहा है कि कटरीना पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में कटरीना ओवरसाइज कोट पहने नजर आ रही थी, जिसके बाद से फैंस एक बार फिर से उनकी की प्रेग्नेंसी का कयास लगाने लगे। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल भी लंदन में बच्चा कर सकता है? हालांकि, जागरण इन खबरों की कोई पुष्टी नहीं कर रहा है। बता दें, इस साल के शुरुआत में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी बेटे अकाय के पेरेंट्स बने थे। उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत लंदन में किया था।
पति विक्की कर रहे हैं देखभाल
बता दें, कटरीना कैफ यूके की रहने वाली हैं। उनका बचपन वहीं गुजरा है।अभिनेत्री का लंदन के हैम्पस्टेड में घर भी हैं। इन दिनों पत्नी विक्की भी वहीं उनके साथ हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन लंदन में मनाया था।
विक्की और कटरीना वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार टाइगर 3 और मेरी क्रिसमस में नजर आईं थीं। अब जल्द जी ले जरा में नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। वहीं विक्की कौशल की बात करें तो बैड न्यूज और लव एंड वॉर में नजर आएंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की