कार्तिक आर्यन ने ओरछा में खेला वॉलीबॉल
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओरछा में इस समय भूल भुलैया 3 की शूटिंग चल रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी जैसे सितारे भी फिल्म में हैं। पिछले पांच दिन से फिल्मी सितारे ओरछा में शूटिंग कर रहे हैं। नया मामला एक वीडियो का है, जो सामने आया है। कार्तिक इस वीडियो वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।निवाड़ी जिले के पर्यटक स्थल और बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा इन दोनों फिल्मी सितारों को लेकर चर्चा में है। पिछले पांच दिन से यहां फिल्मी सितारों का जमघट लगा है। फिल्मी सितारे कभी बुंदेली चाट खाने पहुंच जाते हैं तो कभी स्थानीय लोगों से बतियाते नजर आते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अभिनेता स्थानीय लोगों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी टीम के साथ ओरछा में फिल्म भूल भुलैया 3 शूटिंग कर रहे हैं। जब उन्हें शूटिंग से वक्त मिलता है तो वह अपनी टीम के साथ वॉलीबॉल भी खेलते हैं। मंगलवार सुबह वह वॉलीबॉल खेलते दिखाई दिए।फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग इन दोनों ओरछा में चल रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए विद्या बालन सोमवार को ओरछा पहुंचीं, जबकि कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी पहले से ओरछा में हैं। शूटिंग से फ्री होकर कार्तिक अक्सर ओरछा के पर्यटन स्थलों पर घूमते मिल जाते हैं। दो दिन पहले ही वह ओरछा के मुख्य बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बुंदेली चाट का लुत्फ उठाया था। बच्चों और युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। दिनभर शूटिंग में व्यस्त रहने के बाद कार्तिक अपने शरीर को फिट रखने के लिए भी समय निकालते हैं। मंगलवार की सुबह उन्होंने जहां सैर-सपाटा किया, फिर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ वॉलीबॉल भी खेली। इसका वीडियो सामने आया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की