कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' में होगी काट-छांट, CBFC के सुझावों पर बनी सहमति
बॉलीवुड एक्ट्रेस से बीजेपी सांसद बनीं कंगना रनौत काफी समय से अपनी मच अवेटेड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म "Emergency" को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये फिल्म इस महीने 6 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, ट्रेलर जारी होने के बाद फिल्म पर खूब बवाल हुआ, जिसके बाद इसकी रिलीज डेट को टालना पड़ा. इतना ही नहीं, फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट भी नहीं मिला था. लेकिन अब फिल्म पर एक नई अपडेट सामने आई है.
बॉम्बे हाईकोर्ट में हुई 'इमरजेंसी' की सुनवाई
CBFC ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए उसमें कुछ कट्स लगाने की सलाह दी है, जिसको कंगना की और से मान लिया गया है. "Emergency" की रिलीज को लेकर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान CBFCने कोर्ट को बताया कि फिल्म की प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और लीड एक्ट्रेस कंगना ने सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी द्वारा दिए गए कट्स पर सहमति जताई है. केस की सुनवाई जस्टिस बर्गीज कोलाबावाला और फिरदोस पूनिवाला कर रहे थे. सर्टिफिकेशन से जुड़ी एक याचिका "Emergency" के को-प्रोड्यूसर जी स्टुडियो ने हाईकोर्ट में दायर की थी.
"Emergency" कट्स के साथ होगी रिलीज
जी स्टुडियो के वकील शरन जगतियानी ने बताया कि सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने जो सुझाव दिए हैं उस पर अब CBFCअपनी प्रतिक्रिया देगी. इस प्रतिक्रिया के आधार पर फिल्म में कट लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी. पिछली सुनवाई में CBFCके वकील डॉ. अभिनव चंद्रचूड़ ने हाईकोर्ट को बताया था कि संशोधन समिति ने फिल्म में कुछ कट लगाने का सुझाव दिया है, जिसके बाद फिल्म को रिलीज किया जा सकता है. को-प्रोड्यूसर ने हाईकोर्ट से ये जानने के लिए समय मांगा कि क्या बदलाव संभव हैं?

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की