बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियरों को 100 रूफटॉप प्लांट लगवाने का लक्ष्य
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मध्य प्रदेश के 16 जिलों में लागू की जा रही है। सभी 16 जिलों के विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ जूनियर इंजीनियरों को 100 घरों मे रूफटॉप प्लांट लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वालंटियर फोर्स भी तैयार करने को कहा गया है।
नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी इस संबंध में बैठक ले चुके हैं। 16 जिलों के विद्युत वितरण कंपनियों मे पदस्थ जूनियर इंजीनियरों ने इस योजना में काम भी शुरू कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं के यहां रूफटॉप प्लांट लगाए जाएंगे। उन्हें 7 फ़ीसदी ब्याज पर बैंकों से लोन दिलवाने की जिम्मेदारी भी जूनियर इंजीनियरों को दी गई है।
प्रथम चरण में 16 जिले
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में इस योजना का काम शुरू किया जा रहा है। इसमें भिंड, मुरैना, ग्वालियर,दतिया, गुना, शिवपुरी, श्योपुर,राजगढ़,विदिशा, अशोक नगर, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, रायसेन, सीहोर और भोपाल जिले को शामिल किया गया है। 40000 उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्युत वितरण कंपनी के सभी 400 इंजीनियर मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की