ऑस्कर लाइब्रेरी के कोर कलेक्शन में शामिल जोराम का स्क्रीनप्ले
बालीवुड फिल्म जोरम के स्क्रीनप्ले को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी ने इसके परमानेंट कोर कलेक्शन के लिए हासिल कर लिया है। जोरम देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित है, और अनुपमा बोस और मखीजाफिल्म के सहयोग से जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी ने प्रमुख भूमिका निभाई है। एकेडमी अपने कोर कलेक्शन में स्क्रीनप्ले जोड़ता है जो रिसर्च के उद्देश्य से छात्रों, फिल्म निर्माताओं, लेखकों, अभिनेताओं और सिनेमा के क्षेत्र के अन्य लोगों के लिए सुलभ हैं। इन सालों में, इस कलेक्शन में साल 1910 से लेकर वर्तमान तक 11,000 से ज्यादा निर्मित फिल्मों की स्क्रिप्ट शामिल हो गई है। इस पर टिप्पणी करते हुए, लेखक-निर्देशक देवाशीष मखीजा ने कहा, जोराम को बनाने के लिए प्रतिभाशाली लोगों की आवश्यकता पड़ी। हम यह देखकर रोमांचित हैं कि फिल्म के स्क्रीनप्लेस एकेडमी लाइब्रेरी के परमानेंट कोर कलेक्शन का हिस्सा बन गई है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान से यह सम्मान दुर्लभ, बहुमूल्य और विनम्र है। एकेडमी को हमारा हार्दिक धन्यवाद।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की