जियो भारत 4जी फोन सिर्फ 699 रुपये में उपलब्ध
मुंबई । दूरसंचार कंपनी जियो फेस्टिव सीजन में रिलायंस की तरफ से अभी हाल ही में रिचार्ज प्लान में कई तरह के उपहार का ऐलान किया गया था। वहीं अब रिलायंस जियो ने अपने जियोभारत 4जी फोन की कीमतों में बड़ी कटौती की है। दिवाली के इस खास ऑफर के तहत अब जियोभारत 4जी फोन सिर्फ 699 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 999 रुपये में मिल रहा था। कंपनी ने इस सीमित समय के ऑफर की घोषणा करते हुए कहा कि यह ऑफर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 1.77 इंच का क्यूवीजीए टीएफटी डिस्प्ले है और इसमें 1000एमएएच की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। फोन में टॉर्च लाइट, एफएम रेडियो, हेडफोन जैक और 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फोन 128जीबी तक के एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है, जिससे स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इस फोन में केवल जियो का सिम इस्तेमाल किया जा सकता है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की