जसप्रीत बुमराह ने पांचवीं बार आईपीएल में किया कोहली का शिकार
आईपीएल 2024 के 25वें मैच में RCB के सामने MI है। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 देकर पांच विकेट लिए। आईपीएल में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच की प्रतिद्वंदिता देखने लायक रहती है। दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में एक जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली के खिलाफ जंग जीत ली।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या का उसक वक्त सफल रहा जब जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को तीसरे ओवर में तीन के निजी स्कोर आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। जसप्रीत बुमराह ने विराट कोहली को पांचवीं बार आईपीएल में अपना शिकार बनाया।
पांचवीं बार किया आउट
आईपीएल में विराट कोहली बनाम जसप्रीत बुमराह में कई बार दोनों का आमना-सामना हो चुका है। कोहली ने इस लीग में अब तक बुमराह की 95 गेंद का सामना कर चुके हैं। इस दौरान कोहली ने बुमराह के खिलाफ 140 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान बुमराह की गेंद पर 15 चौके और 5 छक्के लगाए हैं, जबकि उनका उनका स्ट्राइक रेट बुमराह के खिलाफ 147.36 का रहा है।
कोहली ने 95 गेंद का किया सामना
वहीं, स्टार तेज गेंदबाज बुमराह ने कोहली को अपनी 95 गेंद पर 5 बार आउट किया है जो किसी भी लिहाज से बुरा नहीं है। यानी औसतन उन्होंने कोहली को 26 गेंद के बाद आउट किया है। बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे ईशान किशन ड्राइव लगाकर विराट कोहली का शानदार कैच पकड़ा।
बता दें बुमराह ने आरसीबी के खिलाफ घातत गेंदबाजी। 4 ओवर के स्पेल में जसप्रीत बुमराह ने 21 रन देकर चार विकेट चटकाए। बुमराह ने विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, सौरभ चौहान और विजय कुमार का विकेट चटकाया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की