गाजा में इजराइल का ताजा हमला.......15 लोगों की मौत
गाजा । गाजा में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 15 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
इजराइल द्वारा किया गया ये ताजा हमला उस समय में किया गया है, जब इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हो रहे है। जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करने वाले है। अपनी यात्रा के दौरान नेतन्याहू अमेरिकी संसद को संबोधित कर हमास के खिलाफ नौ महीने से जारी युद्ध के लिए अपना पक्ष रखने वाले हैं, जबकि संघर्ष विराम वार्ता जारी रहेगी। युद्धग्रस्त गाजा में पोलियो का वायरस सामने आने के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई है, क्योंकि क्षेत्र की 23 लाख आबादी के लिए पानी और सफाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं जिसमें अधिकांश विस्थापित हो गए हैं। गाजा में मलजल की जांच करने पर वायरस का पता चला। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि पोलियों के कारण होने वाले लक्षणों के लिए किसी का भी इलाज नहीं किया गया है। वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि सैनिकों को टीका लगाया जाएगा और वह फलस्तीनियों के लिए टीके लाने के लिए संगठनों के साथ काम करेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की