ईरान पर इजराइली हमला घातक और चौंकाने वाला होगा!
तेल अवीव। इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ बुधवार को फोन पर बात की। पिछले 50 दिनों में पहली बार दोनों नेताओं ने बातचीत की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच ईरान के मिसाइल हमले का जवाब देने पर चर्चा हुई। इजरायल ने कहा कि उसका जवाबी हमला विनाशकारी होगा। लेकिन बाइडन ने ईरान के परमाणु या तेल उत्पादन स्थलों को टारगेट करने पर विरोध किया है। बाइडन से बात न होने तक नेतन्याहू ने अपने रक्षा मंत्री को अमेरिका जाने से रोका दिया था।
इजराइल के रक्षा मंत्री ने बुधवार को कहा था कि ईरान पर उसकी ओर से किया जाने वाला हमला घातक और चौंकाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि हाल में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा। इजराइली हमले से ईरान सकते में आ जाएगा। कोई विवरण दिए बिना रक्षा मंत्री ने कहा कि वे समझ नहीं पाएंगे कि क्या हुआ और कैसे हुआ। पिछले सप्ताह ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है जिसे लेकर पूरी दुनिया चिंतित है।
बाइडन लंबे समय से नेतन्याहू के गाजा में युद्ध के साथ-साथ लेबनान में इजराइल की लड़ाई के तरीकों को लेकर निराश और नाराज हैं। साथ ही संघर्ष खत्म करने से जुड़ी रणनीति न अपनाने पर अफसोस जताया है लेकिन बुधवार को हुई बातचीत को व्हाइट हाउस ने डायरेक्ट और उत्पादक बताया और पीएमओ ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही। इस दौरान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी इस फोन पर चल रही बातचीत सुन रही थीं।
व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ संभावित इजराइली जवाबी हमले पर अमेरिका के रुख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि बातचीत में बाइडन ने कहा था कि वह इजराइल को हर तरह से मदद दे रहे हैं। पीएमओ के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह नेतन्याहू को फोन किया और इजराइल की ओर से हिजबुल्ला के खिलाफ चलाए गए अभियानों के लिए उन्हें बधाई दी थी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की