IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को बनाया गेंदबाजी कोच
मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार IPL का खिताब जीता है। IPL 2024 से पहले मुंबई ने रोहित की जगह हार्दिक को कैप्टन बनाया था। इसके बाद IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। अब IPL 2025 से पहले मुंबई ने बड़ा फैसला लेते हुए पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच बनाया है। वह श्रीलंका के दिग्गज बॉलर लासिथ मलिंगा के साथ ये बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम ने कुछ समय पहले ही महेला जयवर्धने को कोच नियुक्त किया है।
T20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा
पारस म्हाम्ब्रे के पास कोचिंग का अपार अनुभव है, जो मुंबई इंडियंस के काम आ सकता है। पारस T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। पिछले 12 सालों से उन्होंने महाराष्ट्र, बंगाल, बड़ौदा और विदर्भ को कोचिंग दी है। वह चार साल तक मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रहे। अब उनकी दोबारा मुंबई की टीम में वापसी हुई है। वह भारत-ए टीम के लिए भी गेंदबाजी कोच रह चुके हैं।
17 साल की उम्र में किया था आगाज़
पारस म्हाम्ब्रे ने 17 साल की उम्र में पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला था। उन्होंने 91 फर्स्ट क्लास मैचों में 24.36 की औसत से 284 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1996 में इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट और 3 वनडे मैचों में भारत के लिए भी खेला। दो टेस्ट मैचों में उनके नाम दो विकेट और तीन वनडे में तीन विकेट दर्ज हैं। अपने करियर के दौरान, उन्होंने मुंबई के साथ कई घरेलू खिताब जीते हैं।
मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में न पहुंचना
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का कोई दांव नहीं चला। उनको कप्तान बनाए जाने के बाद क्रिकेट फैंस ने उनकी स्टेडियम में हूटिंग भी की थी। IPL 2024 में मुंबई की टीम 10 में सिर्फ चार मुकाबले ही जीतने में सफल हो पाई थी और टीम ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं किया था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की