‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई
मुंबई । आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बालीवुड फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म की निर्माता और प्रमुख अभिनेत्री पल्लवी जोशी इस प्रोजेक्ट के साथ एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी जोशी ‘द दिल्ली फाइल्स’ को जीवंत बनाने के लिए फिल्म के कलाकारों के साथ सेट पर 40-70 घंटे तक रिहर्सल करती हैं। वह प्रोडक्शन के हर पहलू में गहराई से शामिल रहती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चले। उनका यह समर्पण और व्यावहारिक नजरिया इस प्रोजेक्ट को बेहतरीन बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। एक सूत्र ने बताया, पल्लवी जोशी हर पहलू में बारीकी से शामिल होती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि प्रोडक्शन में सब कुछ सुचारू रूप से और कुशलता से चले। उनका फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता और मेहनत वाकई अद्भुत है। फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं, हाल ही में ‘द दिल्ली फाइल्स’ के बिहाइंड दी सीन्स वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ बताया कि फिल्म का हर एक सीन हिंदू नरसंहार की सच्चाई को सामने लाएगा। विवेक ने लिखा, “हर फ्रेम, हर कहानी, डिटेल - हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को बताने और आपके सामने रखने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी टीम के जुनून, समर्पण और अथक प्रयास के साथ तैयार किया गया।”
उन्होंने आगे कहा, ‘द दिल्ली फाइल्स’ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह खामोश लोगों को आवाज देने का मिशन है। फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और यह तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों में अपने कार्य से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की