इंफोसिस को मिला 341 करोड़ का नोटिस
नई दिल्ली । सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इन्फोसिस को आयकर विभाग से 341 करोड़ रुपए की कर मांग को लेकर नोटिस मिला है। इन्फोसिस ने कहा कि वह 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही और वित्त वर्ष के लिए अपने वित्तीय विवरण पर आदेश के प्रभाव का आकलन कर रही है। इन्फोसिस ने यह भी कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करने पर गौर कर रही है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इन्फोसिस लिमिटेड को 31 मार्च, 2024 को आयकर विभाग से आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 341 करोड़ रुपये के लिए कर मांग नोटिस मिला है। कंपनी इसका 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही और वित्त वर्ष के लिए अपने वित्तीय विवरण पर आदेश के प्रभाव का आकलन करने की प्रक्रिया में है। कंपनी ने कहा कि वह आदेश के खिलाफ अपील करने को लेकर विचार कर रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की