भारतीय टीम ने श्रीलंका को 134 रन से हराया
अजय कुमार रेड्डी और नकुल बडनायक के अर्धशतकों की मदद से भारतीय पुरुष दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने मंगलवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 134 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 273 रन बनाए। रेड्डी ने 26 गेंदों में 84 रन की पारी खेली, जबकि बडनायक ने 46 गेंदों में 65 रन बनाए। भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे गुडाडप्पा ने भी 48 रन का योगदान दिया।
भारतीय टीम ने दर्ज की धमाकेदार जीत
करनैल सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका की टीम चार विकेट पर 139 रन ही बना पाई। भारत ने इस तरह से पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। तीसरा मैच इसी मैदान पर बुधवार को खेला जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की खराब शुरुआत रही, लेकिन सुनील और गुडाडप्पा ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़कर टीम को संभाला। इसके अलावा रेड्डी और बडनायक ने चौथे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की