मामूली विवाद पर पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला
बिलासपुर । जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत सलका के धनवार मोहल्ले में 45 वर्षीय मैकू धनवार ने गुस्से में अपनी 42 वर्षीय पत्नी समुद्री बाई की लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपनी 10 महीने की गोद ली हुई बच्ची को लेकर फरार हो गया।
गुस्से ने छीन ली जिंदगी
सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच घरेलू मुद्दे पर बहस चल रही थी। बहस इतनी बढ़ गई कि मैकू ने आपा खोकर लाठी से समुद्री बाई पर वार कर दिया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी बच्ची को लेकर भाग निकला।
घरेलू हिंसा: छत्तीसगढ़ की बढ़ती चुनौती
छत्तीसगढ़ में घरेलू हिंसा के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। पिछले साल राज्य में 1,200 से अधिक घरेलू हिंसा के मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से कई मामलों में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं।समाजशास्त्रियों का मानना है कि पारिवारिक मुद्दों, आर्थिक तंगी और मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता की कमी ऐसे मामलों की प्रमुख वजह है। प्रशासन और समाज को मिलकर इन मामलों को कम करने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे। घरेलू हिंसा के खिलाफ सख्त कानूनों के बावजूद जागरूकता की कमी और सामाजिक दबाव इसे बढ़ावा देते हैं।घरेलू हिंसा की घटनाएं परिवार को नष्ट कर देती हैं और बच्चों पर गहरा मानसिक अगर डालती हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की