कपिल शर्मा के शो में पहुंचे हॉलीवुड सिंगर एड शीरन
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। बीते शनिवार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की स्टार कास्ट नजर आई थी।
जहां सभी खूब मस्ती-मजाक किया। वहीं अब इस शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें कोई बॉलीवुड सेलिब्रेटी शामिल नहीं हुआ, बल्कि जाने-माने विदेशी सिंगर एड शीरन नजर आ रहे हैं।
कपिल के कैफे पहुंचे एड शीरन
पिछले काफी समय से खबरें आ रही थी कि कपिल शर्मा के शो में विदेशी सिंगर एड शीरन दिखाई देंगे, लेकिन कब इसका खुलासा नहीं हो पा रहा था। हालांकि अब नेटफ्लिक्स ने अपने इस शो का नया प्रोमो कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। बता दें, एड शीरन की न सिर्फ विदेशों में फैन फॉलोइंग है, बल्कि भारत में भी लाखों लोग उनके दीवाने हैं।
एड शीरन ने बोला शाह रुख का फेमस डायलॉग
इस प्रोमो वीडियो की शुरुआत शिरीन की एंट्री से होती नजर आ रही है। इस दौरान एड बेबाक हिंदी बोलते भी नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर तो कपिल के भी होश उड़ गए। उन्होंने शाह रुख खान का आइकॉनिक सिग्नेचर पोज और डीडीएलजे का डायलॉग भी बोला। बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।
बर्फी और पनीर पर बनाया नया गाना
हिंदी बोलने से लेकर एक्टर के आइकॉनिक सिग्नेचर पोज के साथ-साथ सिंगर ने सुनील ग्रोवर के कहने पर उनके लिए हिंदी में गाना भी बनाया। सुनील ने एड से अपने लिए जन्मदिन के लिए एक गाना भी गवाया, जिसके बोल थे केक, बर्फी और पनीर पकोड़ा। ये एपिसोड 18 मई को रिलीज होगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की