इतिहासकार रमेन्द्रनाथ मिश्र ने प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को भेंट की दुर्लभ किताबें
रायपुर : आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को आज आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में इतिहासकार रमेन्द्रनाथ मिश्र ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित दुर्लभ किताबें भेंट की। इतिहासकार मिश्र ने बताया कि ये किताबें छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों, शोधार्थियों के लिए काफी उपयोगी होंगी। इन किताबों का संदर्भ के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। प्रमुख सचिव बोरा ने इसके लिए मिश्र का आभार जताया।
इतिहासकार रमेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनकाल पर मध्यप्रदेश ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित किताबें, गोड़ जनजाति का सामाजिक इतिहास, मध्यकालीन छत्तीसगढ़ के अंग्रेजी हुकुमत काल के प्रतिवेदन, पंडित सुन्दर लाल शर्मा द्वारा जेल यात्रा के दौरान हस्तलिखित कृष्ण जन्म स्थान समाचार पत्र की द्विमासिक सचित्र कापी, साहित्यकार हीरा लाल कापोध्याय द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी बोली पर पहला व्यायकरण की किताबें और 1854-1857 तक अंग्रेजी हुकूमत काल के समय नागपुर प्रांत से अंग्रेजों द्वारा लिखे गए चिट्ठी पर आधारित किताबों सहित अन्य किताबें भेंट की गई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की