एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक
नई दिल्ली। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, बैठक में मध्यप्रदेश से पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य एवं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सम्मिलित हुए. दिल्ली में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में देश के सभी राज्यो की बनी टोली के संयोजक एवं सह संयोजक सम्मिलित हुए, बैठक में मुख्य विषय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के द्वारा रखा गया।

ज्ञात हो कि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्य इस टोली के संयोजक एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को वन नेशन वन इलेक्शन के लिए मप्र टोली का सहसंयोजक बनाया गया है एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए लिए देश के अलग-अलग प्रदेशों के लिए बनी टोलियों का गठन किया गया है। जिनके प्रमुख भी बैठक सम्मिलित हुए,बैठक में आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से टोलियों को वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर जनजागरूकता फैलाने, आमजन से इस बारे में सुझाव लेने, जैसे अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की