19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 939 सड़कों में आवागमन बंद कर दिया गया है। गुजरात में पिछले 4 दिन से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। यहां मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात, उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण हुए हादसों में अब तक 28 लोगों की मौत हुई है। वहीं 18 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर चर्चा कर गुजरात की बाढ़ व हालात का जायजा लिया था। भारतीय महिला टीम की स्पिनर राधा यादव और उनका परिवार वडोदरा में बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें बुधवार को नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला था। जानकारी अनुसार गुजरात में 7 नेशनल हाइवे, 66 स्टेट हाइवे, 92 अन्य सड़कें और 774 पंचायत सड़कें कुल मिलाकर 939 सड़कें बंद हैं। 238 तहसीलें भारी बारिश के चलते आई बाढ़ की चपेट में हें।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की