हेड साल में अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
कार्डिफ । ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे टी20 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। हेड ने दूसरे टी20 में केवल 14 गेंदों में ही चार चौकों और दो छक्के लगाकर 31 रन बना दिये। इस प्रकार हेड अब एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बना गये हैं। इस प्रकार उन्होंने अपने ही देश के आरोन फिंच को पीछे छोड़ा।
इस प्रकार हेड ने के इस साल टी20ई में कुल मिलाकर 33 छक्के हो गये हैं। ये एक कैलेंडर वर्ष के दौरान किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा लगाये सबसे अधिक छक्के हैं। इससे पहले साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान फिंच ने 31 छक्के लगाए थे। इस साल हेड ने 15 टी20 में अब तक 38.50 की औसत और 178.47 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।
हेड हालांकि अपनी आक्रामक पारी के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट पर 193 रन बनाये। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19 ओवरों में ही सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की