अवैध कॉलोनियों पर सरकार का फोकस, कैलाश विजयवर्गीय ने साझा की योजना
सतना: मध्य प्रदेश के नगरीय आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दो दिवसीय दौरे पर रविवार को सतना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चित्रकूट के समग्र विकास की समीक्षा बैठक की. मंदाकिनी नदी की सफाई को लेकर एमपी-यूपी सरकार के बीच मध्य प्लान तैयार किया. वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में अब अवैध कॉलोनियां नहीं बनेगी, इसको लेकर कड़े कानून बनाए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो अध्यादेश जारी करेंगे.
विकास के लिए करोड़ों रुपए उपलब्ध कराए
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रविवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से सतना पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. भगवान श्री राम ने वनवास काल में जिन जगहों पर समय बिताए थे, वैसी सभी धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर एक प्लान तैयार किया और चित्रकूट विकास प्राधिकरण की बैठक की, जहां चित्रकूट के विकास के लिए पहली बार में 48 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई.
एमपी और यूपी सरकार साथ मिलकर करेगी काम
मन्दाकिनी नदी सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया. उन्होंने कहा, "मंदाकिनी नदी की सफाई जन सहयोग से नहीं हो सकती. इसकी सफाई के लिए मशीन की जरूरत पड़ेगी. इसको लेकर हमने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बात की. बातचीत में एमपी-यूपी सरकार साथ मिलकर नदी की सफाई का एक प्लान तैयार करने और उसकी सफाई कराने की बात कही."
मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनी को लेकर नगरीय आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कहा, "प्रदेश भर में अवैध कॉलोनी बनाए जाने के खिलाफ हम कड़े कानून बना रहे हैं. इसके लिए जरूरत पड़ी तो अध्यादेश जारी करेंगे."

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की