कार की सीट से निकला 5 करोड़ का सोना
महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने 7 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया है। बरामद सोने की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अफसरों के मुताबिक, ये अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, सिंघोड़ा क्षेत्र के इंटर स्टेट चेक पोस्ट रेहटीखोल नेशनल हाईवे-53 पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से पश्चिम बंगाल नंबर की एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। इस पर उसे रुकवाया गया। कार में 3 लोग सवार थे। अभी पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही थी कि इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक और कार को रोका गया। उसमें 2 लोग थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की