2035 तक जी7 देशों ने कोयले का प्रयोग बंद करने के लिए किया समझौता
जी7 समूह के ऊर्जा मंत्रियों ने एक समझौता किया है जिसमें 2035 तक अपने कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को बंद करने पर सहमति बनी है। इसे जीवाश्म ईंधन से दूर जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ब्रिटेन के ऊर्जा सुरक्षा मंत्री एंड्रयू बावी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक समझौता है। इटली के राजनयिक सूत्रों ने कहा कि एक तकनीकी समझौता हो गया है। इस समझौते को ट्यूरिन में दो दिवसीय बैठक के अंत में मंगलवार को जारी होने वाली जी7 ऊर्जा मंत्रियों की अंतिम घोषणा में शामिल किया जाएगा।
यह फैसला बदलाव में तेजी लाने में मदद करेगा
इटली के जलवायु परिवर्तन थिंक-टैंक ईसीसीओ के सह-संस्थापक सदस्य लुका बर्गमास्ची ने कहा कि यह विशेष रूप से जापान में और व्यापक रूप से चीन और भारत सहित संपूर्ण एशियाई अर्थव्यवस्था में कोयले से स्वच्छ प्रौद्योगिकी की ओर निवेश के बदलाव में तेजी लाने में मदद करेगा।
इटली ने 4.7 प्रतिशत उत्पादन कोयले से किया
इटली ने पिछले साल कुल बिजली का 4.7 प्रतिशत उत्पादन कोयला आधारित स्टेशनों के माध्यम से किया था। रोम वर्तमान में सार्डिनिया द्वीप को छोड़कर 2025 तक अपने संयंत्रों को बंद करने की योजना बना रहा है।
जर्मनी और जापान में कोयले की बड़ी भूमिका
जर्मनी और जापान में कोयले की बड़ी भूमिका है। पिछले साल जापान की अध्यक्षता में जी7 समूह ने कोयला से बिजली उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की दिशा में ठोस कदमों को प्राथमिकता देने का वादा किया था, लेकिन एक विशिष्ट समय सीमा का संकेत नहीं दिया गया था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की