मॉडलिंग से हॉलीवुड तक का सफर, अमायरा दस्तूर मना रही हैं आज अपना जन्मदिन
अभिनेत्री अमायरा दस्तूर आज 07 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अमायरा उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में जगह बनाई। वे फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखती हैं। मगर, काम उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक किया है। अमायरा दस्तूर ने मॉडलिंग के अपने करियर की शुरुआत की थी।
16 की उम्र में शुरू कर दिया करियर
अमायरा का जन्म 07 मई 1993 को मुंबई में हुआ। उन्होंने 16 साल की उम्र से ग्लैमर वर्ल्ड में काम शुरू कर दिया। अमायरा ने धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। स्कूली दिनों में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद अमायरा ने एक्टिंग में कदम रखने का सपना देखना शुरू कर दिया था।
जैकी चेन की फिल्म का बनी हिस्सा
साल 2013 में अमायरा ने इश्क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, अमायरा की डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में अमायरा ने प्रतीक बब्बर के साथ काम किया है। डेब्यू फिल्म ही बेअसर रहने के बाद अमायरा ने और मेहनत और लगन से काम किया। लेकिन अमायरा की लगन के कारण ही उन्हें 2017 में अमायरा ने जैकी चेन की फिल्म 'कुंग फू योगा' मिली।
ओटीटी पर भी दर्ज कराई उपस्थिति
अमायरा बॉलीवुड में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं, इसके साथ ही वे साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। अमायरा ने मिस्टर एक्स में एक्टर इमरान हाशमी के साथ काम किया। अमायरा ओटीटी की दुनिया में भी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। वे तांडव और मुंबई मेरी जान जैसे शो का हिस्सा रही हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की