दिल्ली लीग में फिक्सिंग के आरोपों की जांच करेगा फुटबॉल महासंघ
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) दिल्ली प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के आरोपों के सामने आने के बाद इस खतरे की तह तक पहुंचने के लिए सरकारी एजेंसियों की मदद से देश के विभिन्न शहरों में जांच शुरू करेगा। दिल्ली लीग में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का संदेह सोमवार को तब पैदा हुआ जब अहबाब एफसी ने रेंजर्स एफसी के खिलाफ मैच के आखिरी क्षणों में दो आत्मघाती गोल किए।अहबाब एफसी पहले इस मैच को 4-0 जीत रहा था लेकिन आखिर में उसने 4-2 से जीत दर्ज की। इन दोनों आत्मघाती गोल के वीडियो ‘वायरल’ हो गए।इसके बाद एआईएफएफ ने मंगलवार को इस संदेहास्पद मैच की विस्तृत जानकारी देने के लिए फुटबॉल दिल्ली के प्रमुख अनुज गुप्ता को तलब किया और उन्हें नोटिस भी सौंपा।एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि वह जांच शुरू करने और सट्टेबाजी सिंडिकेट की तह तक जाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क करेंगे। चौबे ने बयान में कहा, हमारी जांच दिल्ली तक की सीमित नहीं रहेगी। हमारे पास अन्य शहरों में भी इस तरह के चलन पर विश्वास करने के कारण हैं और हम जांच के लिए विस्तृत नेटवर्क तैयार करेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की