पांच नक्सलियोंं ने किया आत्मसमर्पण...
जगदलपुर। पांच नक्सलियोंं ने अपनी संगठन को छोडक़र मुख्यधारा में जुडऩे की इच्छा जताते हुए पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों पर करीब 17 लाख का इनाम था और नक्सलियों के अलग अलग घटनाओं में भी शामिल थे। आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली संगठन के पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी मेंं अलग- अलग पदों पर लंबे समय से काम कर रहे थे। सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित पाचों नक्सली जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल रहे है, जिसमें टोण्डामरका मुठभेड़, सलातोंग मुठभेड़ और साकलेर मुठभेड़ प्रमुख रूप से हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलवाद से तंग आकर 8 लाख के इनामी पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 का सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर और पीपीसीएम मडक़म पांडू, 5 लाख के इनामी पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य व एरिया मेडिकल टीम प्रभारी एसीएम मडकम मासा, 2 लाख के इनामी प्लाटून नम्बर 10 ‘बी’ सेक्शन कमाण्डर कोमरम दूला, एक लाख की ईनामी महिला पीएलजीए बटालियन सदस्या रव्वा भीमे और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम सदस्य व पार्टी सदस्य शेखर उर्फ मुका सोड़ी ने पुलिस के समक्ष बिना हथियार के सरेंडर कर दिया है। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियोंं को पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों ने प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की