चलती कार में लगी आग
बिलासपुर । बिलासपुर शनिचरी निवासी छेदीलाल अपने परिवार के साथ कुसमुंडा कोरबा की ओर जा रहे थे इसी दौरान बेलतरा जाली ओवरब्रिज के ऊपर उनकी कार सीजी 10 एफए 8161 में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। आग इतनी भयावा थी कि कर पूरी तरह से जलकर ध्वस्त हो गई हालांकि कर में मौजूद पांच लोगों को सकुशल बचा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई लेकिन दुर्घटना ने कहीं ना कहीं लोगों को गर्मी के समय अपने वाहनों को जांच करने के बाद ही लंबी दूरी की यात्रा तय करने की ओर सजग जरूर किया है। हालांकि यह कैसे लगी और इसका वास्तविक कारण क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन जिस तरह से आग लगने के बाद तत्काल 112 को कॉल किया गया तो वही दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया। रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार किया दूसरी घटना है इससे पहले भी ट्रेलर और कर की टक्कर इसी क्षेत्र के आसपास हुई थी जो दर्शाता है कि बिलासपुर यातायात विभाग को इस दिशा में प्रयास करने होंगे और लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कदम उठाने होंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की