फिल्म 'मुंजा' ने छू लिया 100 करोड़ का आंकड़ा
बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है, जब कोई बिना बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्म टिकट खिड़की पर जोरदार कमाई कर लेती है। हाल ही में, 'मुंजा' फिल्म ने यह कारनामा कर दिखाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में कामयाब हो गई है।
'मुंजा' के लिए आसान नहीं था 100 करोड़ रुपये कमाना
'मुंजा' के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा छूना इतना आसान नहीं था, जितना दिख रहा हो, क्योंकि पिछले कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'कल्कि 2898 एडी' और 'चंदू चैंपियन' से भी हो रही है। बड़े सितारों की फिल्म से टक्कर से बावजूद मुंजा लगातार पैसे कमा रही है। लोग इसकी कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि लोग फिल्म देखने के लिए आ रहे हैं और इसका कलेक्शन बढ़ता जा रहा है।
इन कलाकारों ने किया है काम
फिल्म 'मुंजा' 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म में किसी बड़े कलाकार ने काम नहीं किया है। 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में काम करने वाले अभय वर्मा ने 'मुंजा' में मुख्य किरदार निभाया है। उनके साथ-साथ शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है।
अब 'स्त्री 2' की कमाई पर टिकी हैं निगाहें
हॉरर कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर मैडॉक फिल्म्स की टीम भी 'मुंजा' की सफलता से उत्साहित है। मैडॉक द्वारा ही निर्मित फिल्म 'स्त्री' ने भी इसी तरह से अच्छा कारोबार किया था और अब दर्शकों को बहुत जल्द 'स्त्री 2' भी देखने को मिलने वाली है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म के दूसरे भाग से भी अच्छी खासी कमाई हो जाएगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की