‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार
वेबसीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बालीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस वेबसीरीज का फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर देखने के बाद फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। रोहित की इस मच अवेटेड सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय व ईशा तलवार अहम किरदार के रूप में दिखेंगे। अब निर्माताओं ने सिद्धार्थ के 39वें जन्मदिन पर इंडियन पुलिस फोर्स का पहला गाना बैरिया रे जारी कर दिया है। इसमें सिद्धार्थ पहली बार ईशा संग इश्क फरमाते दिख रहे हैं। गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। बोल सिद्धेश पटोले ने लिखे हैं। निर्माताओं ने गाना शेयर करते हुए लिखा, “प्रेम की धुन में अपने आपको खो दो।” सीरीज में सिद्धार्थ पुलिसवाले का रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें तगड़ा एक्शन दिखेगा। सीरीज का प्रीमियर शुक्रवार (19 जनवरी) को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की