जेद्दा पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत खोजकर्ताओं को मिल रही बेशकीमती चीजें
जेद्दा । सऊदी अरब में सातवीं और आठवीं सदी के ऐसी बेशकीमती चीजें खुदाई में मिली हैं। ये चीजें इस्लाम के लिए भी ऐतिहासिक खोज मानी जा रही है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक जेद्दा पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत की जा रही खोज में इस्लामी खलीफा युग से जुड़ी बड़ी खोज की गई है।इस खोज में विभिन्न कलाकृतियों के करीब 25 हजार टुकड़े मिले हैं, जिससे इस्लामी खलीफा युग के बारे में अहम जानकारी मिलती है। रिपोर्ट में बताया गया कि जेद्दा ऐतिहासिक जिला कार्यक्रम ने सऊदी अरब के विरासत आयोग के साथ मिलकर इस्लामी हिजरी कैलेंडर की पहली दो शताब्दियों-सातवीं से आठवीं शताब्दी के समय की इस खोज की घोषणा की है। जेद्दा पुनरुद्धार कार्यक्रम जनवरी 2020 में शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य जेद्दा के चार अहम क्षेत्रों का भौगोलिक सर्वेक्षण कर उनके ऐतिहासिक महत्व को सामने लाना है। ये चार साइट्स हैं-ओतमान बिन अफ्फान मस्जिद, अल शोना, जेद्दा के उत्तरी दीवार का एक हिस्सा और अल किदवा। नई खोज इन सभी साइटों पर हुई है, जिसमें सातवीं और आठवीं शताब्दी की कलाकृतियों के हजारों टुकड़े मिले हैं। ये कलाकृतियां अलग-अलग समय की बताई जा रही हैं। ओतमान बिन अफ्फान मस्जिद के एक हिस्से में आबनूस की लकड़ी से बने खंभे मिले हैं जिनका संबंध सिलोन (अब श्रीलंका) से है। इस खोज से पता चला है कि उस दौर में जेद्दा शहर का व्यापार काफी फैला हुआ था। खोजकर्ताओं को जेद्दा शहर की ओतमान बिन अफ्फान मस्जिद में मिट्टी के बर्तनों के 11,405 टुकड़े मिले हैं। इनका वजन 293 किलो है। जानवरों की 11,360 हड्डियां मिली है, जिनका वजन 107 किलो बताया जा रहा है। 87 किलो वजन की इमारत बनाने वाली 685 सामग्री मिली है। कांच की 187 कलाकृतियां मिली हैं जिनका वजन 5 किलो है। धातु से बनी 71 कलाकृतियां मिली हैं जिनका वजन 7 किलो है। जेद्दा के विभिन्न पुरातात्विक स्थलों से मंगाबी पत्थर, संगमरमर और ग्रेनाइट पत्थरों से बने मकबरों के स्तंभ भी मिले हैं। इन पर लोगों के नाम, कुरान की आयतें लिखी हैं जिन्हें लेकर अनुमान है कि वहां दूसरी और तीसरी शताब्दी की हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की