यूरोपीय आयोग और ऑस्ट्रेलिया भारत संग मिलकर करेंगे काम
लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेताओं के बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज समेत यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मोदी को बधाई दी है व साथ काम करने की बात कही है।पीएम मोदी की यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ भी टेलीफोन पर चर्चा हुई। लेयेन ने मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने उनका आभार जताते हुए साझा मूल्यों व सिद्धांतों पर जोर दिया। अब तक 90 से अधिक राष्ट्र प्रमुखों ने पीएम मोदी को बधाई दी है।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर हुई बातचीत में व्यापार निवेश, संस्कृति व लोगों के बीच मेल-मिलाप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।नेतन्याहू ने फोन कर पीएम मोदी को दी बधाई : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर चुनावी जीत पर बधाई दी।पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने व भविष्य में उन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति जताई।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की