राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए किरदार की एंट्री
नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस केस में एक और किरदार की एंट्री हुई है। पुलिस ने सोनम की कॉल डिटेल खंगाली है। कॉल डिटेल में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
राज, सोनम और वो...
जांच में पता चला है कि सोनम हत्याकांड से पहले सोनम राज के अलावा किसी दूसरे शख्स के भी संपर्क में थी। उस शख्स का नाम संजय वर्मा बताया जा रहा है। 1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच सोनम ने संजय वर्मा को लगातार कॉल किया था। 38 दिनों में सोनम ने संजय वर्मा को 234 बार कॉल की थी। सोनम ने उसका नंबर संजय वर्मा होटल के नाम से सेव किया था।
कौन है संजय वर्मा?
पुलिस की जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाहा के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर संजय वर्मा कौन है? राजा के मर्डर के बाद से ही संजय वर्मा का फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
राज-सोनम में संजय वर्मा के नाम से लिया नंबर?
राज और सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ने संजय वर्मा के नाम पर मोबाइल नंबर लिया हो। हो सकता है कि हत्या की प्लानिंग के लिए संजय वर्मा के नाम से नंबर लिया हो, जिससे हत्याकांड के बाद पुलिस की जांच से बचा जा सके।
तीन आरोपियों ने भी ली नई सिम
जांच में सामने आया है कि शिलांग में राजा की हत्या करने पहुंचे विशाल, आकाश और आनंद ने भी नई सिम ली थी। राजा को मारने के बाद तीनों आरोपियों ने नंबर बंद करके सिम फेंक दी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की