कैमरे में कैद हुआ घर तोड़ता हाथी, गुस्से में मचाई तबाही
कोरबा में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। देर शाम होते ही हाथी जंगल से लगे गांव में पहुच रहे हैं। हाथियों के झुंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कटघोरा वन मंडल के परला गांव एक का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक हाथी घर तोड़ता नजर आ रहा है।
हाथी ने पहले घर में रखा अनाज खाया फिर बाड़ी में लगे केले के झाड़ को बर्बाद किया। इस बीच घर वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा गया।
परला गांव में ग्रामीण दहशत में जीने की मजबूर हैं। ग्रामीणों की माने तो पिछले कई दिनों से हाथियों का दल इस क्षेत्र में जंगल में विचरण कर रहा है। हाथी का गांव के अंदर आने का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हाथी गांव में दस्तक दे चुका है और ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना भी करना पड़ा। हाथियों के इस उत्पात को लेकर कलेक्टर से भी शिकायत की जा चुकी है।
वन कर्मियों की माने तो ग्रामीणों को जंगल से जाने रोका जा रहा है। वहीं आसपास जंगल से लगे गांव में वन विभाग के द्वारा मुनादी कराई जा रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है ताकि समय रहते हैं लोगों को सतर्क किया जा सके।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की