अनूपपुर में एसडीओपी तथा एएसपी को चुनाव आयोग ने हटाए
अनूपपुर । अनूपपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी तथा एएसपी को हटाने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए हैं। अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ में पदस्थ एसडीओपी सोनाली गुप्ता तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर शिवकुमार सिंह को हटाने के आदेश आयोग ने दिए हैं। एसडीओपी सोनाली गुप्ता बीते पांच वर्षों से शहडोल क्षेत्र के विभिन्न स्थान पर पदस्थ रही हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत उमरिया जिले के पाली के निवासी हैं। इसे लेकर शिकायत चुनाव आयोग से दर्ज कराई गई थी। इस पर कार्यवाही करते हुए आयोग ने इन दोनों अधिकारियों को हटाते हुए उनकी जगह नए अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश दिए हैं। एसडीओपी सोनाली गुप्ता पुष्पराजगढ़ में बीते कई वर्षों से पदस्थ हैं जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह का स्थानांतरण कुछ महीने पूर्व ही यहां किया गया था। इसे लेकर चुनाव आयोग ने इन दोनों ही अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की