छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में ED का बड़ा एक्शन....
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
ईडी ने 2003 बैच के अधिकारी को शनिवार को रायपुर में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू)/भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय से हिरासत में लिया था, जहां नौकरशाह और उनके बेटे यश टुटेजा उसी मामले में अपना बयान दर्ज करने गए थे।
पिछले साल ही रिटायर हुए थे आईएएस अनिल टुटेजा
सूत्रों ने कहा कि आईएएस अधिकारी को बाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्राविधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया है और उनकी रिमांड की मांग करते हुए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है। अधिकारी पिछले साल ही सेवानिवृत्त हुए थे।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में आयकर विभाग की शिकायत पर आधारित अपनी पिछली एफआईआर को रद्द करने के बाद ईडी ने कथित शराब घोटाला मामले में एक नया मनी लॉन्ड्रिंग मामला दर्ज किया था।
ईडी ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ में बेची गई शराब की हर बोतल से अवैध रूप से धन इकट्ठा किया गया और रायपुर के मेयर के बड़े भाई अनवर ढेबर के नेतृत्व में शराब सिंडिकेट द्वारा उत्पन्न 2,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और धनशोधन के सबूत मिले हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की