आरएफएल मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की नौ जगहों पर रेड
नई दिल्ली । आरएफएल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ कई जगहों की तलाशी ली है, जिनमें रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड और आरएचसी होल्डिंग्स के दफ्तर भी शामिल हैं। ईडी ने यह कार्रवाई शुक्रवार को देर शाम की। ईडी ने यह एक्शन 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आरएफएल (रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने एक साथ नौ जगहों की तलाशी ली। ईडी की इस कार्रवाई में कई दस्तावेज मिले और जांच एजेंसी को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सबूत भी हाथ लगे। ईडी की इस कार्रवाई के दौरान यह भी पता लगा कि मनी लॉन्ड्रिंग के पैसों का किस तरह से इस्तेमाल किया गया। वहीं दूसरी ओर रेलिगेयर का कहना है कि ईडी की यह कार्रवाई खुद कंपनी के द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के मौजूदा प्रबंधन ने कॉरपोरेट लोन बुक की चल रही जांच के संबंध में ईडी के पास एक शिकायत दर्ज की थी, ताकि जांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सके. उसके आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि रेलिगेयर के पूर्व प्रवर्तकों मालविंदर मोहन सिंह, शिविंदर मोहन सिंह और उनके सहयोगियों के ऊपर कंपनी के फंड का हेर-फेर करने का आरोप है। इसी संबंध में ईडी की जांच चल रही है। आरएफएल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की जांच 2019 में शुरू हुई थी। इस मामले में मालविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह समेत कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की