दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में मारी रेड, सात आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग।एंट्री साइबर क्राइम यूनिट एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई के कुछ युवक ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में चला रहे थे। सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया। जहां एक मकान में छापामार कार्यवाही की। जहां पैनल संचालित करते एक नाबालिग समेत छह युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल फोन, सट्टे का लेखा-जेखा, बैंक खाते, एटीएम और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी। दुर्ग क्राइम ब्रांच की टीम तेलंगाना के गच्चीबाउली पहुंची। जहां एक मकान में ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल संचालित किया जा रहा था।
जहां भिलाई के कैंप निवासी सुजीत साव के द्वारा पैनल चल रहा था और कार्यवाही के दौरान एक आरोपी तीसरे माले से छलांग लगा दी।पुलिस ने जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी इलाज जारी है। वहीं अन्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दुर्ग लगाया गया। पकड़े गए आरोपियों में बी चंदू निवासी कैंप एक वृंदा नगर 18 नंबर रोड, अभिषेक वर्मा निवासी कुरुद ढांचा भवन जामुल भिलाई, हिमांशु चौहान निवासी कैंप 1 प्रगति नगर छावनी भिलाई, उदय निवासी कैंप 1, उमा पब्लिक स्कूल के पास थाना वैशाली नगर भिलाई, सुजीत साव निवासी कैंप 1 भिलाई समेत एक नाबालिग शामिल है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की