सप्ताह भर के प्रवास पर आ रहे हैं डॉ भागवत
भोपाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत लगभग एक सप्ताह के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। डॉ भागवत उज्जैन में छह से आठ फरवरी तक छोटी टोली की बैठक लेंगे। इसमें संघ प्रमुख के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सहसरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, अरुण कुमार, कृष्णगोपाल सहित सात पदाधिकारियों की बैठक होगी। नौ फरवरी को भागवत मुरैना जाएंगे, जहां वे 10 और 11 फ़रवरी को मध्यभारत प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे। प्रचारक बैठक में शाखाओं खासकर सायंकालीन शाखाओं का विस्तार,मतांतरण पर भी वह चर्चा कर सकते हैं, जिसमें गतिविधियों पर नजर रखने खासकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की बात होगी। वे संघ का समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार, समाज जागरण जैसे विषयों पर सरसंघचालक प्रचारकों का मार्गदर्शन करेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की