डीएलएफ ने गुरुग्राम में बेचे 5,590 करोड़ में सभी लग्जरी फ्लैट
नई दिल्ली । रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डीएलएफ ने मजबूत उपभोक्ता मांग के दम पर गुरुग्राम में अपनी नई लक्जरी आवासीय परियोजना के सभी 795 अपार्टमेंट पेश किए जाने के तीन दिन के भीतर 5,590 करोड़ रुपये में बेच दिए। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि परियोजना डीएलएफ प्रिवाना वेस्ट ने तीन दिन के भीतर करीब 5,590 करोड़ रुपये मूल्य की उल्लेखनीय बिक्री हासिल की। यह नई परियोजना 12.57 एकड़ में फैली है जिसमें 795 अपार्टमेंट हैं। एक अपार्टमेंट की कीमत करीब सात करोड़ रुपये है। इस साल जनवरी में कंपनी ने गुरुग्राम में अपनी परियोजना डीएलएफ प्रिवाना साउथ के भी 1,113 लक्जरी अपार्टमेंट पेश होने के तीन दिन के भीतर 7,200 करोड़ रुपये में बेचे थे। वह परियोजना 25 एकड़ में फैली हुई थी। ‘डीएलएफ प्रिवाना वेस्ट और डीएलएफ प्रिवाना साउथ दोनों ही हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 76 और 77 में स्थित 116 एकड़ में फैली टाउनशिप डीएलएफ प्रिवाना का हिस्सा हैं। सूत्रों के अनुसार, डीएलएफ को करीब 1,550 और 1,600 ग्राहकों से रुचि पत्र (ईओआई) मिले जो इस नई परियोजना में पेश की जा रही कुल इकाइयों का करीब दोगुना है। यह अल्ट्रा-लक्जरी मकानों की उच्च मांग को दर्शाता है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की