प्रतिबंध के बावजूद बिक रही थी ढाबा-रेस्टोरेंट पर शराब
भोपाल । बीती 22 जनवरी को प्रदेश भर में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था इसके बावजूद ढाबा-रेस्टोरेंट अवैध रुप से शराब की बिक्री हो रही थी। इस मामले में आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त कर ढाबा संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अयोध्या में श्रीराम भगवान के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चलते सोमवार को जिले में शुष्क दिवस घोषित करते हुए शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था।आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को शुष्क दिवस पर अमले के द्वारा ढाबा और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान सीहोर रोड स्थित शिवहरे ढाबा से 13 बल्क लीटर बीयर और अवैध शराब बरामद कर चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही बावड़िया कलां स्थित रेस्टोरेंट, ढाबों, अयोध्या बायपास स्थित रेस्टोरेंट, ढाबों से 35 बल्क लीटर शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। जिला आबकारी कंट्रोलर राजेंद्र जैन ने बताया कि अंकित सेन और कमल मालवीय पर अंग्रेजी शराब और बीयर शुष्क दिवस पर बेचे जाने के चलते प्रकरण दर्ज किया गया है। इस तरह कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की