दिल्ली एसीपी के वकील बेटे की हत्या
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस के एसीपी यशपाल सिंह के बेटे लक्ष्य चौहान (26) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप लक्ष्य के दो दोस्तों अभिषेक और विकास पर है। बताया जा रहा है कि कर्ज को लेकर विवाद के चलते दोस्तों ने लक्ष्य को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, विकास की तलाश जारी है। 22 जनवरी को लक्ष्य अपने दोस्त अभिषेक और विकास के साथ हरियाणा के रोहतक में शादी में गया था। जब वह अगले दिन घर नही लौटा तो एसीपी यशपाल सिंह ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की