सिरिल रामफोसा फिर बने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
सिरिल रामफोसा को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना गया है। दक्षिण अफ्रीकी संसद ने शुक्रवार को 7वीं संसद की नेशनल असेंबली की पहली बैठक में सिरिल रामफोसा को राष्ट्रपति चुना है। रामफोसा अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद मदुमसेनी एनटुली ने राष्ट्रपति पद के लिए रामफोसा के नाम का प्रस्ताव रखा और मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोंडो की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया के दौरान इंकाथा फ्रीडम पार्टी के नेता और सांसद वेलेंकोसिनी हलाबिसा ने समर्थन किया।अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को कहा कि गठबंधन सरकार बनाने और दो सप्ताह पहले चुनाव में पार्टी को 30 साल बाद बहुमत नहीं मिला है। इसके बाद राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए मुख्य विपक्षी दल और अन्य दलों के साथ उसकी व्यापक सहमति बन गई है।दक्षिण अफ्रीका में लोगों ने 29 मई को मतदान किया। 399 मतपत्रों की गिनती की गई। इनमें 12 अवैध मतपत्र मिले थे। दक्षिण अफ्रीका की समाचार एजेंसी के मुताबिक रामफोसा को 283 वोट मिले। वहीं आर्थिक स्वतंत्रता सेनानियों के नेता जूलियस मालेमा को केवल 44 वोट मिले।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की