दंपती समेत 2 साल की बेटी की हत्या
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक दंपती और उनकी दो साल की बेटी धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हत्या का मामला है या नहीं।
पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची
कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि यह घटना उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कुकरीचोली गांव में हुई और कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी।
उन्होंने कहा, "फिलहाल हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और यह हत्या का मामला है या नहीं यह जांच के बाद पता चलेगा।"
तेज धार वाले हथियारों से किया गया हमला
उन्होंने बताया कि एक पुलिस टीम और फोरेंसिक कर्मियों को मौके पर भेजा गया। महिला और बच्चे के शव बिस्तर पर पड़े थे, वहीं पुरुष उनके घर के फर्श पर मृत पाया गया।
अधिकारी ने बताया कि मृतक को तेज धार वाले हथियारों से चोटें लगी थीं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जयराम रजक (28), उनकी पत्नी सुजाता (25) और उनकी बेटी जैसिका के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की