थायराइड के मरीजों के लिए रामबाण है धनिया का पानी
रोजाना घरों में कई मसालों का उपयोग किया जाता है। हल्दी, मिर्ची, दालचीनी, धनिया आदि। ये सभी मसाले खाना का स्वाद बढ़ाने में काम आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें कई औषधीय गुण भी होते हैं।धनिया के बीजों को सुखाकर और फिर पीसकर उसका मसाला जाता है, जो खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। इतना ही नहीं, इसके बीज का इस्तेमाल किया जाए या पत्तियों का, दोनों की सेहत को बहुत लाभ पहुंचाते हैं।धनिया में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के आदि। इसलिए सुबह खाली पेट धनिया के बीज का पानी पीना बहुत लाभदायक माना जाता है।
थायरॉइड होता है कंट्रोल: थायरॉइड के मरीजों के लिए धनिया का पानी अमृत से कम नहीं है। इसे रोजाना खाली पेट पीने से थायरॉइड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
पाचन रहता है दुरुस्त: सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। यह एसिडी की समस्या होने से रोकता है, जिससे जलन, गैस आदि जैसी परेशानियां नहीं होती।
वजन नियंत्रित रहता है: धनिया का पानी पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट से पेट काफी समय तक भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल रहता है।
पीरियड पेन कम होता है: पीरिड्स के दौरान होने वाले दर्द और पेट की एंठन को दूर करने के लिए धनिया का पानी सबसे अच्छा विकल्प है।
स्किन के लिए फायदेमंद: कई सारे न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर धनिया का पानी रोजाना पीने से स्किन की समस्या दूर होती है। इससे स्किन की रंगत भी निखरती है और एंजिंग भी स्लो हो जाती है।
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: धनिया के बीज में हाइपोग्लाइसीमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं। रोजाना धनिया का पानी का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
सूजन कम करें: धनिया के बीज में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की