प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश
दतिया । दतिया जिले के मलोटिया वाली गली में 25 वर्षीय गर्भवती विवाहिता के मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसी के पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया। बाद में जुर्म कबूल किया। महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडिशनल एसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि दुरसड़ा गांव निवासी पवन कुशवाहा की शादी साल 2021 में इंदरगढ़ निवासी पूजा के साथ हुई थी। शादी के बाद पवन दतिया में मलोटिया वाली गली में किराए के मकान में रहने लगा और एमपी ऑनलाइन की दुकान खोल ली। पवन का प्रेम प्रसंग ठंडी सड़क निवासी महिला से चल रहा था। पहले आरोपी पवन की शादी कविता से हो रही थी, लेकिन दोनों परिवारों में सहमति नहीं बनी थी। मृतिका पूजा को पवन और कविता के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई थी। जिसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा था। आरोपी पति पूजा को मारपीट कर कमरे में बंद कर दुकान चला जाता था। वापस आने पर उसे कमरे से निकालता था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पवन ने बताया कि 18 मार्च को पूजा की हत्या की साजिश रची। पवन ने प्रेमिका कविता को घर की डुप्लीकेट चाबी देकर अगले दिन पूजा की हत्या करने के लिए कहा। पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसमें पति ने पत्नी के संग मारपीट की एवं खूद को बचाने के लिए आरोपी पवन घर से दुकान के लिए निकला व अपनी प्रेमिका को अपनी पत्नी पूजा की हत्या करने के लिए घर भेजा। इसके बाद आरोपी की प्रेमिका घर पहुंची और कमरे का ताला खोलकर पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। पुलिस के मुताबिक पूजा के मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह कर रहा था। इसके बाद में गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आरोपी पवन के घर में दोपहर के समय जाती और आती एक युवती दिखाई दी। युवती के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना करना कबूल किया और बाद में पवन ने सारी कहानी उगल दी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की