कांग्रेस की गारंटी भी चीनी सामान की तरह:उपाध्ये
मुंबई। लोकसभा चुनाव का पारा चढ़ने लगा है और राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के साथ ही अपने किए कामों को जनता के सामने रख रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में जनता के सामने जो गारंटी रख ही है यह गारंटी चीनी सामान की तरह है।
उपाध्ये ने एक बयान में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस की गारंटी चीनी सामान की तरह है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ एक परिवार के विकास की गारंटी देने वाली कांग्रेस की नई गारंटी से देश की जनता मूर्ख नहीं बनने वाली है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता देश के विकास के लिए मोदी सरकार को फिर भारी बहुमत से सत्ता सौंपेंगे। पिछले दस वर्षों में हर चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस को पूरी तरह नाकारा है । एक बार फिर कांग्रेस नेता फर्जी मुखौटे और मोहब्बत की दुकान जैसे नारे लगाकर देश की जनता से वोट की भीख मांग रहे हैं।
प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को विकास की गारंटी दी और यह गारंटी पूरी भी कर रहे हैं। उन्होंने देश के गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के विकास की गारंटी दी थी और भाजपा उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा लगाने वाले कुछ कांग्रेस नेताओं और पार्टी पर हावी गांधी परिवार की गरीबी दूर हो गई, लेकिन देश और गरीब होता गया। किसान कर्जदार हो गया। पीएम मोदी ने दस सालों में देश को एक नई पहचान दी है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है जो वह पूरा कर रहे हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की