अपराध और गोलीबारी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे अपराध और गोलीबारी सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस एनएसयूआई एवं युवक कांग्रेस के द्वारा विधानसभा घेराव किया गया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार ने इस आंदोलन को रोकने की हर संभव कोशिश की है, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। इस सरकार को जवाब देने का समय आ गया है। पायलट के पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि हमारी सरकार में कलेक्टोरेट को कब जलाए हैं, आज यह घटना क्यों घट रही है। आज कोई थाना हो, लगातार भाजपा के गुंडा लोग थानेदार को भड़का रहे हैं आज कोई पुलिस वाला संविधान और कानून के तहत काम नहीं कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बलौदा बाजार में सफेद कपड़ा पहने थे, उसको माता-पीटा के सामने मारा जाता था. गिरोधपुरी में घटना घटी थी. 17 तारीख को सीबीआई की जांच कराने की मांग की गई। अगर जांच होती तो घटना नहीं होती। भूपेश बघेल ने कहा कि आज तक कभी ऐसी घटना नहीं घटी है। पहली बार यह घटना घटी है। भाजपा के लोग मंच पर थे, पुलिस के लोग क्यों नहीं कर रहे हैं पूछताछ। यहां के ठेकदार व्यापारी लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। नशाबाजी बढ़ गई है नशेड़ी लोग पीट-पीट कर आदिवासी युवक को मार रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मंत्रियों के संरक्षण में यह हो रहा है पूर्व विधायक हैं, बच्चे हैं किसी को कानून की कोई चिंता नहीं है जैतखांभ काट दी गई, लेकिन आज तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है महिला, आदिवासी, उद्योगपति, व्यापारी लोग डरे हुए हैंविधानसभा में आज शून्यकाल में ये मुद्दा उठाया है आज सत्र में इस पर चर्चा है, सदन और सड़क दोनों ही जगह लड़ाई होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने संबोधन में कहा कि 6 महीने में 180 दिन में 273 नक्सली घटनाएं हुई हैं. जिसमें हमारे 79 सुरक्षा के जवान मर गए हैं. कोई नक्सली नहीं, हमारे गांव के लोग मारे गए हैं. ये सरकार कहना है छत्तीसगढ़ की बजाय अपराधगढ़ बन गया है. डरा-धमकाते हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर के नजदीक ही मॉबलिंचिंग हो रही है फोटो में ऐसे आदमी आते है, जो प्रधानमंत्री के लिए फूल लेकर खड़ा है भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के लिए स्वागत में खड़ा है, इसलिए गिरफ्तार नहीं कर रही है पुलिस को मैंने फोन किया उसने पास सबूत है तो गिरफ्तार करो, बड़ी मुश्किल से उसमें गिरफ्तार किए हैं, जिससे उसका बचाव जल्दी हो जाएगा उसको जल्दी छुट्टी मिल जाएगी। मैं घटनाओं को सरकार के लिए मुंहतोड़ जवाब से लेकर आपके पास आया हूं 6 महीने में 29 डकैती की घटनाएं हुई हैं हत्या के 562 घटनाएं हुई हैं. लूट की 500 घटनाएं हुई हैं. समाग्री के 500 घटनाएं है दुष्कर्म के 1500 घटनाएं हुई है ठगी की घटनाएं हुई है एक आदमी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है इस मामले को लेकर हमने सदन में प्रस्ताव उठाया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की