नए सिरे से लोस चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस अब नए सिरे से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में पारंपरिक चेहरों को बदलकर युवा नेतृत्व के हाथों में कांग्रेस की कमान सौंप दी है। हार पर मंथन करने और आगामी लोकसभा चुनावी पार्टी का पुन: परचम लहराने की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश में अब बैठकों का दौर शुरु होने जा रहा है। इसी दिशा में अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मप्र प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे नौ जनवरी से 12 जनवरी तक दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले का चार दिवसीय संयुक्त दौरा करेंगे। यह सभी नेता इस दौरे के दौरान इन जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें लेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारियों व रणनीति पर स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मिली हार का मंथन करेगी। आठ जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मप्र प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे। विधानसभा चुनाव में मिली हार और प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद कांग्रेस की यह पहली बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद कमल नाथ भी पहली बार प्रदेश कांग्रेस की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में हार के कारणों पर मंथन तो होगा ही। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी। लोकसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों की भी पार्टी जिम्मेदारी तय करेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की