कांग्रेस ने किए 4 राज्यसभा उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज बुधवार सुबह 4 राज्यों से 4 राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए हैं। इन 4 उम्मीदवारों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बिहार से डॉ अिखलेश प्रसाद सिंह को और हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। इसी प्रकार महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा में भेजने की तैयारी कांग्रेस ने करते हुए उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।
गौरतलब है कि राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाईं गईं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी वर्तमान में रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं। अब चूंकि लोकसभा चुनाव 2024 भी ज्यादा दूर नहीं हैं ऐसे में सोनिया गांधी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना बताता है कि अब वो आम चुनाव में उतरने वाली नहीं हैं। सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए जिन 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है उनमें बिहार से अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की